प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी संदीप कुमार यादव को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेल सेवा पुरस्कार 2025 से पुरस्कृत किया गया

वाराणसी । आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी संदीप कुमार यादव को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेल सेवा पुरस्कार 2025 से पुरस्कृत किया गया है। साथ ही सुरक्षा विभाग से वाराणसी के मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री रवि रंजन सिन्हा तथा रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी के जवान उपेंद्र कुशवाहा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। साथ ही कांस्टेबल प्रीति शर्मा लखनऊ तथा कांस्टेबल मोहित लखनऊ को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी के द्वारा वर्ष 2025 में लगातार यात्री सामान की चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ मुखर होकर कार्य करने तथा वन्य जीव रक्षा के तहत कछुआ तस्करों को पकड़ने के साथ गांजा तथा अन्य नशीले पदार्थ कि धर पकड़ शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं लगभग 400 बच्चों को सही सलामत उनके घर तक पहुंचाने एवं तीन मामलों में पांच बाल मानव तस्करों के खिलाफ का कार्यवाही करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। रेलवे एक्ट, रेल संपत्ति सुरक्षा के लिए सम्मानित किया गया है।


















