उत्तराखंडअपराधखबरों की खबरन्यूज़

प्रधान का पति पत्नी को धोखा देकर करने चला दूसरी शादी, मौके पर पहुंची पत्नी, हुआ फिर हंगामा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड लक्सर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

यहां ग्राम प्रधान का पति पत्नी को धोखा देकर करने चला दूसरी शादी, मौके पर पहुंची पत्नी, हुआ फिर हंगामा

लक्सर। आज के समय में लोगों के द्वारा शादी जैसे पवित्र संबंधों को एक मजाक बनाकर रख दिया है जहां हमारे शास्त्रों के अनुसार शादी सात जन्मों का एक पवित्र बंधन है वहीं कुछ लोगों के द्वारा इसी जन्म में दूसरी शादी करने का ख्वाब देखते हैं एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड लक्सर के देवबंद थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां एक गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान का पति, पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने के लिए दूसरे गांव में पहुंच गया। इस बात की खबर ग्राम प्रधान पत्नी को लगी तो वह गांव में पहुंची और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव टांडा भंनेड़ा में एक शादी का आयोजन किया जा रहा था। बारात में चंद ही लोग पहुंचे थे। इसी दौरान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव की एक मौजूदा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना था जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है। महिला का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर पहुंचा है। ऐसे में वह मौके पर पहुंची। जिस लड़की से उसकी शादी की जा रही है, वह पहले से शादीशुदा है। इस मामले में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वह बिना उसे बताये दूसरी शादी कर रहा है। फिर क्या था, मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button