उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

प्रदर्शनी में चले लाठी डंडे वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगर में चल रही प्रदर्शनी में चले लाठी और डंडे वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
नगर में लग रही नुमाइश में हास्य कलाकार शेख चिल्ली का कार्यक्रम को देखने के लिए टिकट लेने के बीच के दौरान कुछ युवकों में आपस में धक्का-मुक्की हो गई। नौबत यहां तक जा पहुंची की कुर्सियां और लाठी-डंडे चलने लगे। किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर करते हुए मामला दर्ज कर लिया।

मामला स्योहारा थाना क्षेत्र का है जहां मुरादाबाद रोड पर रामलीला ग्राउंड में नुमाइश लगी हुई है। देर रात नुमाइश में शेखचिल्ली का कार्यक्रम था जिसके टिकट को लेकर युवकों में आपाधापी मची हुई थी। इसी दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर कुर्सियां से हमला करने लगे। यही नहीं दोनों पक्षों के बीच लाठियां और डंडे भी चले। मौके पर मौजूद किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन युवकों अब्दुल रहीम, अज़ीम अरमान को हिरासत में लिया गया है। वीडियो में झगड़ा कर रहे और युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी मामले में और गिरफ्तारियां होने बाकी हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button