उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सदगुरु करते हैं शिष्यों का व्यापक व समग्र मार्ग दर्शन : बाबा फुलसन्दे वाले

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

√√ गुरुपूर्णिमा पर उमड़ी अनुयायियों की भारी भीड़।

√√ पुलिस प्रशासन व स्वास्थ विभाग रहा मुस्तैद।

बिजनौर। गुरुगद्दी दरबार फुलसन्दा सहित कई स्थानों पर गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि अनादिकाल से गुरू ने शिष्य का हर क्षेत्र में व्यापक एवं समग्रता से मार्ग दर्शन किया है। अतः सदगुरू की इसी महिमा के कारण उसका दर्जा माता पिता से भी ऊपर का बताया जाता है।

बुद्धवार को नहटौर-कोतवाली मार्ग स्थित एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हजारों लोगों ने नाम दान लिया। सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने नाम दान लेने वालों से बुराई, शराब, मांस आदि से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने गुरू की महिमा बताते हुए कहा कि ईश्वर के अस्तिव में मतभेद हो सकता है लेकिन गुरू के लिये कोई मतभेद नहीं हो सकता है। गुरू वह है जो व्यक्ति को अज्ञानता का निकालकर कर प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरू का कार्य नैतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक समस्याओं को हल करने का है। उन्होंने सभी से राष्ट्र हित के लिये सदैव तैयार रहने का आहवान भी किया। इस अवसर पर जनपद सहित दूरदराज के जनपदों व राज्यों से बड़ी संख्या में उनके अनुयायी आश्रम पहुंचे तथा बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भीड़ अधिक होने के चलते नहटौर-कोतवाली रोड़ पर जाम की स्थिति बनी रही। आश्रम में उमड़ी श्रद्वालुओं की भारी भीड़ की व्यवस्था को बनाने के लिये सेवादारों व स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पडी। वहीं रूट डाइवर्ट कर कर लोगों को जाम से निजात दिलाई। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम पर नहटौर व कोतवाली देहात थाने की पुलिस मौजूद रही। वहीं समय-समय पर उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मुस्तैद रही। इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button