पूर्व सैनिकों की भूमि एवं पुलिस सम्बन्धी समस्याओं,प्रार्थना पत्रों को त्वरित निस्तारण के निर्देश-जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर -28 मई,2025:- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता आज दोपहर 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए ’’जिला सैनिक बन्धु‘‘ की मासिक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर के सम्मुख पूर्व सैनिकों द्वारा भूमि एवं पुलिस सम्बन्धी समस्यायें प्रस्तुत की गईं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को ध्यान से सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन विभागों से सम्बन्धित प्रकरण लम्बित हैं, उनके विभागीय अधिकारियों को अग्रिम माह की बैठक में बुलाना सुनिश्चित करें ताकि उनके माध्यम से लम्बित प्रकरणों को निस्तारित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मेजर नवनीत राय 21 महार मेरठ, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आइ0एन0) ऐ0के0 गुप्ता (अ0प्र0) तथा लगभग 30 पूर्व सैनिक मौजूद थे।


















