वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव का निधन,शोक की लहर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लंबी बीमारी के बाद दुलारे लाल श्रीवास्तव ने ली अंतिम सांस ||

मणिकर्णिका घाट पर हुआ पूर्व न्यायाधीश का अंतिम संस्कार ||

भारतीय जन जागरण समिति के संरक्षक के निधन से अपूर्णीय क्षति ||

कोमा में रहने के बाद पूर्व जज दुलारे लाल श्रीवास्तव का निधन ||

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे दुलारे लाल श्रीवास्तव नहीं रहे ||

अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़,पुत्र पल्लव ने दी मुखाग्नि ||

चंदौली के बभनियाँव ग्राम के निवासी थे दिवंगत पूर्व न्यायाधीश ||

वाराणसी :- भारतीय जन जागरण समिति के संरक्षक पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया वे विगत बीस दिनो से कोमा की स्थिति में हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे | वे अपने पीछे पत्नी,एक पुत्र,एक पुत्री,दामाद,दो नाती,एक पौत्री छोड़ गए उनका अंतिम संस्कार 19 अप्रैल रविवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया | अंतिम दर्शन हेतु परिवार जनों व भारतीय जन जागरण समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग उपस्थित रहे मुखाग्नि पुत्र पल्लव ने दिया |

उनके बारे समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे समिति के संस्थापक सदस्य, मार्गदर्शक के साथ ही बहुत ही मिलनसार व सरल समाजसेवी थे | उनका इस तरह जाना परिवार जनों के साथ ही भारतीय जन जागरण समिति के लिये एक अपूर्णीय क्षति है | अंतिम संस्कार में प्रमुख रूप से प्रो.श्रद्धानंद,डॉ0 बेनी माधौ,अध्यक्ष मनोज जी,उपाध्यक्ष आनंद चौबे,निरंजन श्रीवास्तव संतोष कुमार प्रीत,कृष्ण कुमार,धीरेंद्र,ब्रजेश,रविंद्र, अरविंद,संजय एवम परिवार जन उपस्थित रहे ||

पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव मूलतः चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के बभनियाँव ग्राम के निवासी थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button