आचार्य शांतनु जी महाराज ने गौतम होमियो हाल का किया शुभारंभ

गौतम होमियो हाल के उद्घाटन में उमड़ा जनसमूह,अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत |
वाराणसी:- दौलतपुर रोड पाण्डेयपुर में भक्ति नगर कॉलोनी स्थित गौतम होमियो हाल का शुभ उद्घाटन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ | इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज के कर-कमलों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.प्रदीप कुमार पाण्डेय (पूर्व संकायाध्यक्ष,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी) की विशेष उपस्थिति रही | उनके साथ अनेक गणमान्य नागरिक,क्षेत्रीय सम्मानित व्यक्तित्व एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे | पूरे समारोह के दौरान आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा | आयोजकों ने सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया |
कार्यक्रम की शोभा उपस्थित जनसमूह की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई | इस अवसर पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग और स्नेह की अपेक्षा की |
उक्त अवसर पर कबीर मठ के महंत गोविन्द दास,पूर्व महापौर वाराणसी कौशलेंद्र सिंह,अंबरीश सिंह भोला, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल यादव,सर्वजीत शाही,नरेंद्र सिंह,रणविजय सिंह, विनोद राय,जगदीश त्रिपाठी,मदन दुबे,इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,सुरेंद्र कुमार पटेल,किरण सिंह,राहुल सिंह,हेमंत गुप्ता,पंकज महतो,जितेंद्र सिंह,जीतू राजीव सिंह,अवनीश सिंह, प्रखर सिंह,शिखर सिंह,खुशी सिंह सहित इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे |आगंतुकों के प्रति सुधा सिंह ने आभार व्यक्त किया ||


















