उत्तराखंडखबरों की खबर

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा किया गया कोतवाली कर्णप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण,दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड कर्णप्रयाग आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा किया गया कोतवाली कर्णप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण,दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना व आवासीय परिसर का निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, हवालात आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया गया। थाने के सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया व रजिस्टरों का सही ढंग से अभिलेखीकरण हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीवी, कम्प्यूटर, एमडीटी आदि के बारे में जानकारी ली गयी। महिला हेल्प डेक्स पर प्राप्त शिकायतों व 112 पर प्राप्त सूचनाओं से सम्बन्धित रजिस्ट्ररों का अवलोकन किया गया। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण के अवसर पर सभी ऑनलाइन पोर्टलों की जानकारी ली गयी। संदिग्धों एवं बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा कोतवाली में मौजूद कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी गई एवं उनके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग राकेश गुसांई व अन्य अधि0 कर्म0 मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button