काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पहलगाँव आतंकी घटना के बाद विभिन्न संगठनों के आह्वान पर काशीपुर बंद पूर्णतः सफल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज काशीपुर का बाजार लगभग पूरी तरह बंद रहा। वहीं, राजनीतिक दलों व विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज सुबह से ही बाजार में प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं, गली-मौहल्लों में भी इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। कांग्रेस, भाजपा, बसपा, पूर्व सैनिकों व अन्य संगठनों ने बंद का समर्थन किया। सभी संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, उपाध्यक्ष जतिन नरूला, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती, बसपा नेता हसीन खान, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट, एडवोकेट वीरेंद्र चौहान व कांग्रेस नेत्री अलका पाल आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थक आतंकवादियों द्वारा किए गए हिंदू नरसंहार की घोर निंदा करते हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में सर्वदलीय समिति की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से संपूर्ण काशीपुर बंद करने का आहवान किया गया था। इसी के तहत नगर के सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान, फल ठेला, हल्वाई, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट व चाय-पान की दुकानें आज लगभग पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि, आवश्यक सेवाएं सुचारू रहीं। इधर, कुछ स्कूल‌ संचालकों ने स्वेच्छा से अपने स्कूल बंद रखे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button