मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

पशु व्यापारी की गला दबाकर हत्या नहर पटरी पर मिला शव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पशु व्यापारी की गला दबाकर हत्या
नहर पटरी पर मिला शव

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – थाना क्षेत्र के ग्राम नगला परम निवासी पशु व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव ग्राम कमलपुर के सामने नहर पटरी के पास खेतों में पड़ा मिला। हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले के अनुसार अमित उर्फ हीरालाल 35वर्ष पुत्र भारत सिंह निवासी नगला परम भैंसों की खरीद फरोख्त का व्यापार करता था। मंगलवार सुबह परिवार के ही मनोज सिंह की पुत्री के साथ उनकी भैंस विचवाने कोतवाली क्षेत्र भोगांव में लगने वाले रुई पशु पैंठ में गया था। जहां भैंस बिक्री के बाद मनोज अपनी पुत्री के साथ वापस लौट आए। अमित वहीं रह गया। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह थाने पहुंचे पर परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी। गुमशुदगी की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया। जहां उसकी लोकेशन ग्राम पंचायत मल्लामई में मिली। बुधवार दोपहर थाना पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू की। जहां पुलिस ने अमित के शव को ग्राम कमलपुर के सामने नहर पटरी पर गेहूं के खेत में पड़ा देखा। मृतक की ठुड्ढी पर चोट का निशान था। वही उसकी गला दबाकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मौके पर शराब की बोतल, पाउच, पानी की बोतल व कुछ गिलास भी पड़े थे। आशंका जताई जा रही है की हत्या से पहले मौके पर शराब पिलाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक मंगलवार रात्रि लगभग 8:00 बजे ग्राम जुड़ैला में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते हुए देखा गया था। हत्या की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सिटी संतोष कुमार, प्रभारी इंचार्ज सुखवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।डॉग स्क्वायड टीम के साथ व फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। घटनास्थल का एडिशनल एसपी राहुल मिठास ने भी निरीक्षण किया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। शादी नहीं हुई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button