नगर पंचायत कर्मचारी की फर्जी नियुक्ति को लेकर शिकायत

नगर पंचायत कर्मचारी की फर्जी नियुक्ति को लेकर शिकायत
आईरा न्यूज मैनपुरी से ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – नगर पंचायत में नायब राजस्व मुहर्रिर (टोल मुहर्रिर) के पद पर कार्यरत कर्मचारी की फर्जी नियुक्ति को लेकर शिकायत की गई है।

शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मरकिचिया ने अपनी शिकायत में बताया कि कर्मचारी की नियुक्ति वर्ष 1980 के शासनादेश के विरुद्ध जाकर बेवर नगर पंचायत में की गई थी। वर्ष 2008- 09 के ऑडिट में भी उक्त कर्मचारी की नियुक्ति पर ऑडिट आपत्ति जताई गई थी जिसके संबंध में कार्रवाई के लिए कहा गया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में सितंबर 2023 में निदेशक ने पत्र लिखकर नगर पंचायत को मामले में फर्जी नियुक्त कर्मचारी पर कार्रवाई कर वेतन रिकवरी के आदेश दिए थे जिन पर भी अब तक न तो किसी नगर पंचायत अध्यक्ष और न ही अधिशाषी अधिकारी ने कोई कदम उठाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नगर पंचायत कर्मचारी नौबत सिंह की फर्जी नियुक्ति से विभाग को हर वर्ष लगभग सात लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले पर अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश का कहना है कि शिकायत कार्यालय में आई है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


















