उत्तराखंड

पत्नी से वीडियो कॉल करते हुए खोया आपा,युवक ने खुद को मारी गोली

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से वीडियोकॉल पर बात करते समय तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंदेशा है कि पत्नी से किसी विवाद के बाद युवक ने जान दे दी।
समीर अधिकारी (40) ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसका स्वयं का व्यवसाय था। सोमवार को पत्नी मीनू दो बच्चों दीपेंग और साक्षी के साथ अपने मायके गई थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे समीर घर की दूसरी मंजिल में बने स्टोर रूम में गया और दरवाजा बंद कर तमंचे से सिर पर गोली मार ली। समीर के बड़े भाई रविंद्र अधिकारी ने बताया कि बंद दरवाजा तोड़ा तो लहूलुहान हालत में समीर नीचे पड़ा था।
पुलिस ने बताया कि बरामद तमंचे और खोखे पर उसका नाम लिखा था। एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि मोबाइल हिस्ट्री से पता चला है कि घटना के समय समीर अपनी पत्नी से वीडियोकॉल पर बात कर रहा था।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button