Uncategorized

पत्नी की हत्या कर युवक ने कुछ दूर पेड़ पर दुपट्टे से लटक कर दे दी जान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चांदपुर। आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर युवक ने अपनी जिंदगी भी खत्म कर ली। पत्नी पर बेरहमी से डंडों से वार करने के बाद युवक ने कुछ दूरी पर एक पेड़ पर दुपट़्टे से लटककर जान दे दी। दिन निकलने पर जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर जादर की है। यहां पर रहने वाला जयपाल सिंह 40 वर्षीय मजदूरी करता था। मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी मुकेश देवी के साथ रामलीला का मंचन देखने गया था। देर रात दोनों वापस घर आने के बाद किसी बात को लेकर जयपाल सिंह का पत्नी मुकेश से विवाद हो गया। इसके बाद रात किसी समय जयपाल सिंह पत्नी को गांव के ही सचिन के खेत पर लेकर गया।

वहां पर उसने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी को मरा समझकर उसने भी खुदकुशी की कोशिश की। पहले विफल होने के बाद उसने एक आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा बनाया और उसमें झूल गया। बुधवार की सुबह जब जयपाल का भाई शूरवीर खेतों की ओर गया तो उसने मुकेश देवी को गंभीर हालत में पड़ा देखा। कुछ दूरी पर जयपाल का शव लटकता देख उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा होने पर तमाम ग्रामीण भी आनन फानन में पहुंच गए। परिजन मुकेश देवी को अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने उनके बच्चे आंचल, लविश, शिवम व प्रिंस से भी पूछताछ की लेकिन उन्होंने बताया कि देर रात होने के कारण वह पहले ही सो रहे थे।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो बिजनौर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button