पटना के प्रसिद्ध फोर्ड हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन 25 से अब गुवाहाटी में
पटना के प्रसिद्ध फोर्ड हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन 25 से अब गुवाहाटी में
- एनएबीएच से मान्यताप्राप्त है मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल फोर्ड
- भंगागढ़ और खानापारा क्लिनिक शुरू होगा
गुवाहाटी।
पटना के लोकप्रिय मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ गुवाहाटी में अब अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। 25 सितंबर से गुवाहाटी के खानापारा स्थित गणेश मंदिर के सामने ब्रीथ सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक और जीएस रोड, भंगागढ़ स्थित स्मार्ट बाजार के सामने न्यू लचित मेडिकल में फोर्ड हॉस्पिटल अपनी सेवाएं शुरू करेगा। यहां मरीजों को ओर्थोपेडिक कंसलटेशन की सुविधा दी जाएगी। यहां फोर्ड हॉस्पिटल के जानेमाने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनीत विवेक हड्डी से जुड़ी समस्याओं समेत अन्य कई तरह की समस्याओं को देखेंगे। यहां खेल-संबंधी चोटें, स्पाइनल स्टेनोसिस, टूटी हुई डिस्क, रीढ़ की हड्डी में दर्द, हड्डी का ट्यूमर, गठिया और हिप डिसप्लेसिया जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। ब्रीथ सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक में डॉक्टर से मिलने के लिए 9572338777 और 8822153356 पर कॉल कर के अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। वहीं न्यू लचित मेडिकल में डॉक्टर से दिखाने के लिए 9572338777 / 9706078482 / 9435111887 / 8876586842 पर कॉल कर के अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है।
बता दें कि अत्याधुनिक सुविधाओं और सेवाओं के दम पर फोर्ड हॉस्पिटल बिहार की राजधानी पटना समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में लोकप्रिय हो चुका है। यह हॉस्पिटल नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त है।


















