धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

किशोर किशोरियों में स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ उनकी जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धामपुर/ बिजनौर-

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज जैथरा ब्लॉक धामपुर में आयोजित किया गया किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम । इंटर कॉलेज के इंचार्ज प्रिंसिपल श्री संदीप कुमार और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धामपुर डॉ0 बी0 के0 स्नेही ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।।

शासन के आदेशों के क्रम में आज दिनांक 23 सितंबर 2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता और किशोर किशोरियों में स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ उनकी जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के इंचार्ज प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार ओर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धामपुर डॉ0 बी0के0 स्नेही द्वारा फीता काटकर की गई।कार्यक्रम में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव आदि पर चर्चा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण आदि पर भी चर्चा की गई ।इसके साथ ही बच्चों के द्वारा अन्य विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता ,भाषण ओर वाद- विवाद प्रतियोगिता आदि में बढ़-कर कर भाग लिया गया।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर जनपद बिजनोर डॉ0 बी0 के0 स्नेही ने मानसिक स्वास्थ्य, संचारी ओर गैर संचारी रोगों, पोषण, नशावृत्ति आदि पर विस्तार से सभी को सम्बोधित किया। इसके साथ ही डॉ0 स्नेही ने बताया कि किशोरावस्था में किशोर और किशोरी में कई शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिलते हैं जिनमे शरीर मे परिवर्तन आते है तथा मानसिक स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन, गुस्सा आदि आती है ।यौन एवं प्रजनन रोगों जैसे गोनोरिया ,सिफलिस आदि से बचाव और नशावृत्ति में शराब,बीड़ी,सिगरेट,गांजा,भांग आदि के सेवन से दूर रहने की सलाह दी।असंक्रामक रोग जैसे एनीमिया, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि के बारे में विस्तार से बताया ओर बचाव के बारे में भी सभी को बताया। साथ ही बताया कि उपरोक्त लक्षणो को देखकर आप लोगो को घबराने की जरूरत नहीं है और किसी के बहकावे ना आए इसके लिए राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा निशुल्क सलाह शिक्षा ज्ञानवर्धन आदि की सेवाएं दी जाती है ।आप अस्पताल आकर दिखाये ।। ।इस दौरान आरबीएसके कार्यक्रम धामपुर के टीम लीडर डॉ0 राहुल देव ने बताया कि आप सभी संतुलित आहार का सेवन करें।जंक ओर फ़ास्ट फ़ूड को बिल्कुल न ले। आप लोग हरी साग सब्जियों जैसे चौलाई पालक ,चना का साग ,गाजर इत्यादि का सेवन करे और विफ़स कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में खिलाये जाने वाली नीली आयरन की गोली हर हफ्ते अवश्य ले ।साथ ही 6 माह में एक बार कीड़े मारने की दबा एल्बेंडाजोल अवश्य ले। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने बाले छात्र, छात्राओं को प्रथम,द्वीतीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले बच्चों को मैडल ओर प्रशस्ति पत्र देकर सभी आरबीएसके टीमों द्वारा भी सम्मानित किया गया ।इस दौरान आरबीएसके टीम के डॉक्टरो द्वारा सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और लंबाई ,बजन आदि लिया गया साथ ही बीएमआई आदि बताया गया। एलटी द्वारा खून की जांच हीमोग्लोबिन की जांच की गई।डॉ0 राहुल देव ,डॉक्टर प्रगति राजपूत ,डॉक्टर सुशील कुमार,बी पी एम मनीष कुमार , सीएचओ नूतन एलटी शाहनवाज हुसैन ,स्टाफ नर्स निधि,आई ऑप्टोमेट्रिस्ट अशोक शर्मा,विनीत कुमार ,संगिनी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का बहुत ही ज्यादा सहयोग मिला इनके द्वारा संतुलित आहार के बारे में पूरा हरी सब्जियों का स्टाल लगाया गया।और स्कूल के समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने अपना अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button