काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पकड़ा गया रिश्वतखोर, रोडवेज डिपो का सहायक महाप्रबंधक मांग रहा था 9 हजार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,काशीपुर में आज अनुबंधित बसों के संचालक को लेकर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक के द्वारा रूटों के निर्धारण के नाम पर रिश्वत मांगे जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर ₹9000 की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता अनुमोदित बस के संचालक मनीष अग्रवाल के द्वारा मीडिया को बताया गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक उनकी अनुबंधित बसों के रूटों के निर्धारण तथा सही समय पर चलाने के एवज में रिश्वत की मांग करते थे। जो रिश्वत नहीं देता था उसकी गाड़ियों को अनेक बहाने बनाकर की परिचालक नहीं है चालक नहीं है कहकर गाड़ियों को खड़ा कर देते थे। कभी परिचालक को रास्ते से ही वापस बुला लेते थे। मनीष अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने प्रार्थना पत्र 31 जुलाई को दिया था जब सहायक महाप्रबंधक अनिल सैनी ने ज्यादा परेशान कर दिया था। परिचालक इस्लामुद्दीन के द्वारा जब प्रार्थना पत्र दिया गया था अनिल सैनी ने उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया था। उन्होंने बताया कि आज ₹9000 की रिश्वत की मांग की गई थी इसके बाद विजिलेंस की टीम नाम की शिकायत पर सहायक महाप्रबंधक को रंगेहाथों पकड़ लिया। वही विजिलेंस सीओ हल्द्वानी अनिल मनराल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार सैनी को ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रँगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। यार ईश्वर शिकायतकर्ता की अनुमति अशोक को सही समय पर तथा सही रूटो पर चलाने के एवज में मांग रहे थे। सहायक महाप्रबंधक के घर की खाना तलाशी भी ली जा रही है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button