मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है तो वही पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करने वाली एक महिला ने थाना कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें बताया गया था कि सौरभ अग्निहोत्री निवासी उसराहार जनपद इटावा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख नब्बैह हजार रुपए लिए थे पकड़े गए आरोपी अभियुक्त के पास से 5 फर्जी आधार कार्ड जो आरोपी अभियुक्त के नाम से ही बने थे मोबाइल फोन और पैंतीस हजार रुपए बरामद हुए हैं और वही जब आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया लगभग 17 लोगों के साथ विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर जिसमें स्वास्थ्य विभाग एफसीआई और जेल विभाग में नौकरी लगवाने के नाम से लगभग चालीस लाख रुपए की ठगी कर चुका है और वहीं पकड़े गए आरोपी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button