मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी– उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी की कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां आज थाना कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 5 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता की और बताया आशीष उर्फ सीटू और अश्विनी दोनों ही भोगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं इनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है जो अभी जल्दी में ही चोरी की गई थी जिनमें से 2 कोतवाली थाना क्षेत्र से एक भोगांव थाना क्षेत्र से और एक करहल थाना क्षेत्र से और एक गुड़गांव से चोरी हुई थी जिनको आज थाना कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है और आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है आरोपी अभियुक्तों के संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है आशीष 2022 में भी मोटरसाइकिल चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button