नेहा को मिल रहे भारी जन समर्थन से, विरोधियो मेँ हुई बोखलाहट
सरवर खेड़ा /जसपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,उत्तराखंड में पंचायती चुनाव दूसरे चरण के अंतिम पड़ाव पर मौजूद है सभी प्रत्याशी अपना जितना दम ख़म दिखाना था दिखा चुके है
ब्लॉक जसपुर के ग्राम सभा सर्वर खेड़ा मैं चुनावी माहौल पूरी तरह रंगीन माहौल में रंगा दिखाई दिया
यहां प्रधान के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैँ और सभी ने मतदाताओ को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
परंतु भूतपूर्व प्रधान पति शमीम चौधरी की पुत्रवधू नेहा के मैदान में आने के बाद में अन्य उम्मीदवार चेहरे पर मायूसी लिए हुए हैं ₹6300 मतदाता यहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यह बात भी सच है श्रीमती आसरा बेगम पत्नी शमीम चौधरी के कार्यकाल में गांव में विकास कार्यों की झड़ी सी लग गई थी.. और बाद मेँ यहाँ का विकास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

समीम चौधरी ने एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने यहां के ग्राम वासियों के लिए श्रम विभाग में श्रमिकों के कार्ड बनवाएं, खाद्य सुरक्षा के कार्यों के अंतर्गत पात्र लोगों को बीपीएल और अंतोदय कार्ड उपलब्ध कराये वही 12वीं पास छात्राओं को गौरा का निधन योजना के अंतर्गत 51 /51 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई निर्धन कन्याओं की विवाह के लिए सरकार से आर्थिक सहयोग दिलवाया तथा शमी को के मृत्यु उपरांत उनके विधाओं को सरकारी अनुदान का लाभ दिलाया वहीं नई कॉलोनी में सड़कों का जाल फैलाया वहां बिजली के खंबे लगवा कर बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिलवाएं शमीम चौधरी ने बताया कि उन्होंने समय पर गांव में ही कैंप लगाकर पीएम बीमा योजना के अंतर्गत लोगों की बीमा करवाएं, आयुष्मान कार्ड बनवाएं, श्रम कार्ड बनवाऐ गांव में नालियों का निर्माण कराया तथा स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर कूड़ेदान बट व्हाय तथा गांव में कहीं भी कोई गलती ना हो इसके लिए कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जिसके अंतर्गत टेंपो लगाया गया और कूड़े को उचित स्थान पर पहुंचाया गया और समय-समय पर जो भी सरकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के लिए आई उन सभी योजनाओं से यहां के नागरिकों को अवगत कराया और उन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिलाया गया
शमीम चौधरी की पुत्रवधू नेहा को इमली का चुनाव निशान प्राप्त हुआ है उनका विश्वास है कि उन्होंने अपने ग्रामीण भाइयों के लिए जो भी काम किया उन काम के आधार पर वह जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले उनके साथ ग्रामीण लोगों का हम चल रहा है हर वर्ग हर धर्म हर जाति के लोग हमारे प्रधान कैसी हो नेहा जैसी हो, और जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं
ज्ञात रहे हाजी मोहम्मद उमर हाफ़िज़ जी के परिवार से हमेशा ग्रामीण वासी लाभान्वित होते रहे हैं नेहा उन्हीं की पौत्र वधू है इसीलिए उनको अपने ससुर एवं दादा ससुर के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है अब देखना होगा अधिक मत किसकी तरफ जाते हैं और जागरूक जनता इसको अपना प्रधान चुनती है यह तो आने वाला कल ही बताएगा परंतु आज की बात करें तो इमली के चुनाव निशान वाली नेहा अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले में भारी पड़ती दिखाई दे रही है


















