नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नूरपुर व्यापारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

नूरपुर व्यापारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नूरपुर। शुक्रवार को नगर के धर्मतारा काम्प्लेक्स के व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नूरपुर इकाई के व्यापारियों ने एक दिन अपने प्रतिष्ठानों को पूर्णत: बंद कर रोष व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर शहीद हुए हिंदू भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए भारत सरकार से शहीदों को न्याय दिलाने की अपील की।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, नगर महामंत्री राहुल यादव, जुनैद हीरा, महताब मलिक, रिजवान, नावेद मोंटी, अरसलान मंसूरी, फैसल, सुनील कुमार, लक्की, इरशाद, आमिर, फुरकान, फरमान, दीप कुमार, डॉक्टर जिशान सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।व्यापारियों ने एकजुट होकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जताया और इस घिनौनी हिंसा के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button