नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

जमीयत उलेमा-ए-हिंद नूरपुर यूनिट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

जमीयत उलेमा-ए-हिंद नूरपुर यूनिट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

नूरपुर।जमीयत उलेमा-ए-हिंद नूरपुर यूनिट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें देश के बहादुर सैनिकों को निशाना बनाया गया। जमीयत के स्थानीय अध्यक्ष मौलाना अबरार ने इस हमले पर गहरा शोक और चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायराना हमले न केवल निर्दोष मानव जीवन से खेलने के बराबर हैं, बल्कि देश की शांति और सुरक्षा को चुनौती देने की नापाक कोशिश भी हैं।मौलाना अबरार ने कहा:”इस्लाम एक शांतिप्रिय धर्म है, जो इंसानियत, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो, वह इस्लामी शिक्षाओं के बिल्कुल खिलाफ है। पहलगाम में हुआ हमला एक निंदनीय और अमानवीय कृत्य है। जो लोग इस घटना में शामिल हैं, उनका न तो इस्लाम से कोई ताल्लुक है और न ही किसी सभ्य समाज से।”शहर इमाम मौलाना मोहम्मद अली खादमी ने भारत सरकार से मांग की कि इस हमले के पीछे सक्रिय असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी देश की शांति को भंग करने का दुस्साहस न कर सके।मुफ्ती मोहम्मद आदिल कासमी नगीनवी ने कहा कि जमीयत उलेमा हमेशा देश में अमन-शांति और भाईचारे की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिंद शुरू से ही देश में शांति, आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की अग्रदूत रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाना, निर्दोषों के खून पर विरोध जताना और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना जमीयत की धार्मिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का हिस्सा है।
हाफिज मोहम्मद इमरान मैराजी ने हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा:”देश के इन सपूतों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत देश के लिए प्रेरणा की मशाल है। हम शहीदों के परिजनों के दुख में पूरी तरह से सहभागी हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह उन्हें सब्र प्रदान करे।”मास्टर मोहम्मद इलियास मकरानी और हकीम इसरारुल हक नूरपुरी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की और जनता से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, एकता का प्रदर्शन करें और देश की शांति व सुरक्षा बनाए रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button