काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नहीं पनपने दिया जायगा गुंडा राज,पुलिस करें तुरंत निष्पक्ष कार्यवाही

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,पिछले दिनों कृष्णा अस्पताल के पीछे कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवि पपने पर हुए हमले में अभी तक स्थानीय पुलिस अपराधियों की घर पकड़ नहीं कर पाई है इसी प्रकरण के चलते काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एक प्रेस वार्ता कर कहा की काशीपुर में गुंडा तत्व अब सर उठाने लगे हैं जिस प्रकार रवि पपने पर बेल्टो एवं डंडों द्वारा कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया यह घटना निंदनीय है इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए थी जो कि नहीं की गई पूर्व विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में कभी भी अराजक तत्वों को पनपने नहीं दिया गया आज जिस प्रकार यह गुंडा तत्व बेख़ौफ़ होकर सम्मानित नागरिक पर हमला कर रहे हैं उन पर तुरंत पुलिसिया कार्यवाही नहीं हुई तो गुंडा तत्व बेख़ौफ़ सड़कों पर हिंसा का तांडव करेंगे एक प्रश्न के उत्तर में पूर्व विधायक हरभजन सिंह सीमा ने कहा कि उनको मालूम नहीं है यह गुंडे कौन हैं कि उनका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है कि नहीं वह जो भी हैं पुलिस को निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कि काशीपुर में भय मुक्त समाज की स्थापना हो सके

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button