मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

नवजात शिशुओं को ओपीवी वैक्सीन की ड्रॉप पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नवजात शिशुओं को ओपीवी वैक्सीन की ड्रॉप पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – 100 शैया एम.सी.एच. विंग में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र आलोक गुप्ता ने नवजात शिशुओं को ओपीवी वैक्सीन की ड्रॉप पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन इन्द्र धनुष के अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित सभी बच्चांे, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाये, विशेषतौर पर इस मिशन में उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये जिन्हें पूरे टीके न लगाकर कुछ ही टीके लगे हैं, मिशन इन्द्रधनुष से जुड़े सभी विभाग पूर्ण सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनायें, फर्जी रिपोटिंग न करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए उसे सभी टीके लगना अति आवश्यक है, परन्तु कुछ कारणों से बच्चों के अभिभावकों द्वारा बच्चों का पूर्ण टीकाकरण नहीं कराया जाता, जिस कारण उन बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी रहती है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए संचालित होने वाले अभियान में टीके अवश्य लगवायें, जो लोग अपने बच्चों को टीके लगवाने में आनाकानी करें, उन्हें प्रेरित कर बच्चों का टीकाकारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाय, प्रत्येक ब्लाक पर वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया कर सघन मानीटरिंग, चैकिंग करायी जाय।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर चिकित्सकीय इकाइयों की स्थापना तथा चिकित्सकीय इकाइयों पर निदान एवं उपचार की नई सुबिधाएं प्रदान किए जाने के लिए प्रयासरत है, आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं हेतु ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वी.एच.एस.एन.डी.) एक प्रबल मंच स्थापित है इसके समुचित संचालन हेतु प्रत्येेक स्तर पर क्रियाशीलता के साथ प्रत्येक स्तर से अपेक्षित है कि वी.एच.एस.एन.डी., नियमित टीकाकरण की सघनता से मॉनीटरिंग करते हुये अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाय। साथ ही टीकाकरण के प्रति उदासीनता, झिझक, प्रतिरक्षण के सामान्य प्रभावों का भय, जैसी स्थिति के लिये जागरुकता के माध्यम से भा्रन्तियां दूर कर अपने गॉव, जनपद के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को एक स्वस्थ भविष्य देने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
शुभारंभ में पधारे जन प्रतिनिधि द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये उद्गार व्यक्त किये गये कि टीकाकरण के इस महा अभियान के अन्तर्गत एवं अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं को जनपद के अन्तिम छोर तक पहुँचाने हेतु प्रदेश सरकार संकल्पित है, जिसमें जन-मासनस की महत्वपूर्ण भूमिका है, टीकाकरण भारत सरकार की वरीयता क्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण गतिविधि है जिसके द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों के प्रसार को रोकने तथा प्रतिरोधक क्षमता बढाने में विशेषतः बच्चों एवं गर्भवती माताओं के लिये उत्तम स्वास्थ्य रक्षा कवच है, अधिकाधिक जनसंख्या का टीकाकरण के उपरान्त रोगों का प्रसार कम होने से समुदाय स्वस्थ रहता है। विभिन्न मिथकों और भ्रमों के कारण टीकाकरण का विरोध करने के बजाय समर्थन करना चाहिए जो हमारे परिवार की स्वास्थ्य रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
जनपद की ब्लॉक इकाईयों में जागीर सी.एच.सी. पर ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेश सिंह चौहान (गुड्डू) तथा नगरीय पीएचसी हिन्दपुरम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान द्वारा अभियान का शुभारंभ करते हुये जनपद वासियों से अपील की गई कि टीकाकरण के महत्व को समझें और हम सबकी जिम्मेदारी है कि स्वस्थ समाज के निर्माण में अपने सामूहिक योगदान से मातृ एवं शिशु कल्याण हेतु संचालित निःशुल्क टीकाकरण के मिशन इन्द्रधनुष अभियान को सफल बनायें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण से छूटे हुये शून्य से पांच वर्ष तक बच्चे एवं गर्भवती माताओं का पूर्ण टीकाकरण कर संतृप्त किया जाना है, हेड काउन्ट सर्वे में 03 लाख 07 हजार 842 परिवारों के 0 से 5 वर्ष के 21 हजार 861 बच्चे एवं 05 हजार 15 गर्भवती माताओं को टीटी टीकाकरण से आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित है, प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक 1300 सत्रों पर 250 वैक्सीनेटर्स, 1750 आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार वैक्सीन, सिरिंज, लॉजिस्टिक्स, आई.सी. आदि उपलब्ध है। कार्य की सघन मॉनीटरिग कराते हुये अभियान के दौरान प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक में जनपदीय नोडल अधिकारियों, डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ, यूएनडीपी आदि के साथ अभियान की प्रगति समीक्षा कर अभियान सफल बनाने हेतु प्रबंधन एवं तैयारियां की गई हैं।
इस दौरान प्रेम सिंह शाक्य, डा. शिव कुमार उपाध्याय, डा. वी.पी. सिंह, डा. राकेश कुमार, डा. अनिल कुमार, डा. बिजेन्द्र सिंह, सत्यनारायन सिंह, डा. राजविक्रम, संजीव वर्मा, डा. अनिल यादव, डा. आनन्द किशोर, राकेश कुमार, संजीव पाण्डेय, आमिर अली, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, कोैशलेन्द्र चौहान, नीटू कुमार, प्रतीक यादव,, राजेश पाण्डेय, दीपक लाल, अंकित अरोरा, शिवम, चन्द्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवीन्द्र सिंह गौर ने किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button