नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

नदी में छोटा हाथी वाहन गिरने से दो महिलाएं व दो मासूम बच्चीयों समेत चार की पानी में डूब कर हुई मौत, जिलाधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों को ढांढस बांधते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शाहनवाज़ खलील ने बड़े दुःख को सहन करने का हौसला बढ़ाते हुए हरसम्भव मदद करने का दिलाया भरोसा

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
नगीना। एन एच 74 नगीना धामपुर रोड स्थित पुरैनी के टोल टैक्स बचाने के चक्कर में पाधोई नदी पुल के नीचे छोटा हाथी वाहन गिरने से दो महिलाएं व दो मासूम बच्चीयों समेत चार की पानी में डूब कर हुई मौत । परिवार का मुखिया चालक की बची जान।


पुलिस ने मन्झेडा गांव के दर्जनों युवाओं व थाने के गोताखोर सिपाहियों की मदद से चारों शवों को बड़ी मुश्किलों के बाद नदी के बहते तेज़ पानी में तलाश कर शवों का पंचनामा भर कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर। एक ही परिवार की चार मौतों की खबर से परिवार में मचा कोहराम। नगर में दौड़ी शोक की लहर।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कालालान निवासी स्व0 अब्दुल जब्बार कबाड़ी का पुत्र अनवर अपने छोटे हाथी में सब्जी रखकर गांव में फेरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता चला आ रहा था। अनवर की बड़ी बहिन चांदबी की शादी पुरैनी निवासी रिजवान के साथ हुई थी। एक सप्ताह से लगातार पड़ रही बारिश के चलते अनवर भी गांवों में सब्जी के फेरी करने नहीं जा पा रहा था। गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे अचानक धूप निकल गई। धूप को देखते हुए अनवर अपने छोटे हाथी में अपनी पत्नी रूबीना 25 वर्ष, अपनी छोटी बहिन शानवीं 15 वर्ष, अपनी मासूम पुत्री आयेजा डेढ़ वर्ष,उमैजा साढ़े तीन वर्ष को अपने छोटे हाथी में बैठाकर पुरैनी बहिन के घर फसल के आम पहुंचाने के लिए। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में ग्राम कोटरा फतहपुर मार्ग से होता पाधोई नदी के पुल पर चल रहे पानी से निकल गया। रात्रि लगभग 9-30 बजे टोल प्लाजा का टोल टैक्स बचाने के चक्कर में उसी रास्ते से अपने घर आ रहा था। पाधोई के पुल पर चल रहे पानी का उसे अनुमान नहीं हुआ। और उसका छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर रपटें नदी के पुल के नीचे तेज़ भाव वाले पानी में गिर गया। बताया जाता उसके पीछे टोल टैक्स बचाने वाले स्कार्पियो के चालक ने छोटे हाथी को नीचे गिरते हुए देखकर वह तुरंत पीछे वापस होकर टोल प्लाजा पहुंचा और उसने घटना की जानकारी टोल प्लाजा के कर्मचारियों को दी तो टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने नगीना थाने की पुलिस को पानी में छोटा हाथी गिरने की सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ अपने पुलिस कर्मियों के साथ आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर अनवर चालक अपनी जान बचाते हुए परिवार के लोगों की गिरते पड़ते उनकी जान बचाना चाहता था। लेकिन पानी का तेजभाव के चलते व उन्हें डूबते हुए देखकर हौसला खौ बैठा। वह उन्हें नहीं बचा सका। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने अपने थाने के गोताखोर सिपाहियों व मन्झेडा स्क्ररू गांव के दर्जनों युवा गौताखोरो की मदद से अनवर को सहकूशल व उसकी पत्नी रूबीना व बहिन शानवी को पानी से निकाल कर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने नगीना सीएचसी भेजवाया जहां पर सीएचसी के डाक्टरों ने अनवर की पत्नी व बहिन को देखकर उन्हें मृत घोषित किया। अनवर को प्राथमिक उपचार देकर उसे खतरे से बाहर किया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ संग्राम सिंह, एसडीएम शैलेन्द्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीम व गांव के गोताखोर अनवर की दो मासूमों को रात्रि 2 बजे तक तलाशते रहे।नदी मे चारों जाल भी लगा दिए गए थे। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने आज सुबह सवेरे गांव के व थाने के गोताखोरों को नदी में मासूमों को तलाशने के लिए लगाया तो बड़ी मुशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे अनवर की डेढ़ वर्षीय आयेजा का शव मिला। पुलिस ने उसे तुरंत नगीना सीएचसी भेजा जहां पर डाक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित किया। पुलिस ने उसका भी पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। दुसरी पुत्री उमैजा मासूम को बारिश में भी गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए थे। उसके शव को भी लगभग 10-30 बजे तक तलाश करके पुलिस अपनी सरकारी गाड़ी से नगीना सीएचसी लेकर गई। जहां पर डाक्टर ने उसे भी देखकर मृत घोषित किया। पुलिस ने उमैजा मासूम के शव का भी पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। गंभीर घटना होने के कारण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एसडीएम शैलेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, व थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने भी घटनास्थल का दौरा कर परिजनों को ढांढस बांधते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एक ही परिवार में दो मासूमों व दो महिलाओं समेत चार लोगों की दुखत खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। अनवर के परिजनों में कोहराम मच गया। चार मौतों की खबर सुनते ही उसके घर पर रात से ही लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

नगर में एक ही परिवार में दो महिलाओं व दो मासूम बच्चीयो की दुःख भरी खबर सुनते ही चेयरपर्सन ताहिरा बेगम का पुत्र शाहनवाज़ खलील भी अपनी टीम के साथ सीएचसी व घटना स्थल पर पहुंचे दुःख व्यक्त करते हुए। परिवार के मुखिया अनवर चालक को इतने बड़े दुःख को सहन करने का हौसला बढ़ाते हुए। उसकी मदद कराने का उसे पुरा भरोसा दिलाया।


थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ व उनके गोताखोर सिपाही व मन्झेड़ा स्करु के गोताखोरो की मदद से 12-13 घंटे में ही बड़ी मुशक्कत के बाद अनवर को सहकूशल व उसकी पत्नी, बहिन,व दोनों पुत्रियों के मृत शवों को निकालने पर नगर वासियों व अनवर के रिश्तेदारों ने पुलिस व गांव के गोताखोरों की तारीफ करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button