नगर सहित क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई

नगर सहित क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी नगर कुसमरा सहित क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के अलावा निजी स्कूलों में बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।क्षेत्र के चौ0 बीरेंद्र सिंह स्मारक इंटर कालेज नगला अहिर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रबन्धज सतेंद्र यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। उनके विचार आज भी समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। आज कालेज में बच्चों ने अम्बेडकर जी के चरित्र पर जो कार्यक्रम पस्तुत किए उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। इस अवसर पर,अनुराग कुमार, विश्वनाथ सिंह, विश्राम सिंह,डोली,मानसी,उपासना,मोहिनी पाल, प्रिया ,शिवांकी,प्रिया यादव, संजय यादव, हरवीर सिंह, प्रशांत यादव सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पार्टी के निर्देश पर प्रत्येक सेक्टर पर जयंती मना कर बाबा साहब को याद किया।
फोटो परिचय।कुसमरा के बीरेंद्र सिंह स्मारक इंटर कालेज नगला अहिर में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम पर प्रस्तुति देती छात्राएं।


















