मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

धूमधाम से निकली श्री शिव महापुराण कथा की शोभायात्रा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

धूमधाम से निकली श्री शिव महापुराण कथा की शोभायात्रा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बुधवार को कस्बे में श्री शिव महापुराण कथा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कस्बे के पुराना बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए कथा पंडाल पूर्व चेयरमैन स्व0 रविंद्र गुप्ता के निवास पर संपन्न हुई जहां अनुष्ठान किया गया। परीक्षित मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि शिवभक्त 17 अगस्त से 22 अगस्त तक दोपहर 03 बजे से शाम 7:00 बजे तक कथा श्रवण कर सकते हैं। कानपुर के आचार्य पंडित शिव कुमार दीक्षित के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। शोभायात्रा में रामवती गुप्ता, चेयरमैन सरितकांत गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुनीति भाटिया, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, रन्नो गुप्ता, संजीव गुप्ता, मधु, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button