स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षाओं को सुसज्जित कर छात्राओं ने दिखाया कला का प्रदर्शन

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षाओं को सुसज्जित कर छात्राओं ने दिखाया कला का प्रदर्शन
टूंडला/ फिरोजाबाद
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से मुख्य बाजार तक निकाली गयी।जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की। तिरंगा यात्रा मे छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ततपश्चात स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मुदिता पांडे ने किया। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नाटक व कविताएं प्रस्तुत की गयी। बच्चो द्वारा मेरा देश रंगीला, हर कर्म अपना करेगे ए वतन तेरे लिये आदि पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया के कि स्कूल की छात्र छात्राओं ने पिछले 7 दिन से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू कर दी थी बच्चों द्वारा स्कूल परिसर की प्रत्येक क्लास रूम को सजाया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की मदद की स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर छात्र और शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए |प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी तथा कहा कि जात-पात भेद भाव ऊंच-नीच को भुलाकर हमें देश को सर्वोपरि मानना चाहिए | इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुदिता पांडे के साथ अर्चना मौर्य,संगीता तोमर,उपासना सिंह,भारती,शर्मा,कविता,शिवांगी,कुमकुम,अनीता,लक्ष्मी,प्रिया,शर्मा,शालिनी,प्रगति,राधा,स्वाति और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |


















