ब्रेकिंग न्यूज़धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशसरकारी योजनाएं

धामपुर ब्लॉक अल्हैपुर के ग्राम धामपुर हुसैनपुर में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का प्रोग्राम हुआ सम्पन्न !!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

धामपुर ब्लॉक अल्हैपुर के ग्राम धामपुर हुसैनपुर में रविवार को हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का एक प्रोग्राम हुआ।

आज हमने ये ठाना है, भारत देश को विकसित बनाना है

डी ओ नसीम अहमद ने सभी को शपथ दिलाई के 2047 तक भारत को विकसित बनाना है

धामपुर – प्रोग्राम में ग्राम प्रधान राबिया परवीन व पति कफील अहमद ने ग्राम में योजना के बारे में जनता को अवगत कराया की जो भी उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं हम उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे और उनका लाभ दिलाएंगे।
एडीओ नसीम अहमद ने जनता को बताया कि उत्तर प्रदेश की जितनी भी योजनाएं आ रही हैं उन सब योजनाओं का लाभ हम मिलकर गरीब पात्र लोगों को लाभ दिलाएंगे ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार ने अपने विचार रखें और ग्रामवासियों को अवगत कराया के सभी लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं,श्रम कार्ड बनवाएं, और बताया कि जो भी वृद्ध लोग हैं वह अपनी पेंशन आवेदन करें इसी के साथ-साथ बताया कि जो विकलांग है वह लोग भी अपना सर्टिफिकेट बनवाएं और जो योजनाएं चल रही है उन योजना का लाभ उठाएं। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन का आवेदन ग्राम पंचायत में आकर निशुल्क कराएं।
प्रोग्राम में आस पास के ग्राम प्रधान, अशोक कुमार,चरण सिंह, प्रदीप कुमार उर्फ राजू, कृषि विभाग के टी० ए उमरदीन, ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ति अंजू शर्मा,आशा बहू मिथिलेश कुमारी, रोजगार सेवक संजीव कुमार,पंचायत सहायक रितिका देवरा, समूह सखी सुमन लता, कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधि हेमराज सिंह। अनिता चौहान, में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button