केंटर की तेज रफ्तार की भेंट चढ़ा नौजवान,हुई दर्दनाक मौत

काशीपुर /uttrakhand,,, तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बता दें कि परमानंद पुर निवासी फिरोज 21 वर्ष पुत्र लियाकत हुसैन शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे वह परमानंदपुर रोड से सामान लेकर अपने घर को पैदल पैदल चलकर आ रहा था
काशीपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर संख्या Gj 12 Bt 8783 चालक ने कैंटर को तेजी व लापरवाही से चलते हुए रोड के किनारे पैदल चल रहे फिरोज को पीछे से टक्कर मार दी इस दौरान फिरोज गाड़ी में तयार में फंसकर 10 से 15 मीटर तक खिचड़ता रहा इस दौरान ट्रक का एक पहिया उसकी एक टांग तथा आधा धड़ बुरी तरह से कुचलता गया था।फिरोज को उपचार के लिए सर्वारखेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी हालात ज्यादा नाजुक होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने उसे ऋषिकेश में स्थित एम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया परिजन उसे एंबुलेंस से ऋषिकेश लेकर जा रहे थे कि रास्ते में फिरोज ने दम तोड़ दिया। फिरोज की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। फिरोज एक बहन से छोटा था और चार बहनों और एक भाई से बड़ा था। अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।






