वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

धर्म नगरी काशी में भव्यता के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ फागुणोत्सव (पंचम) एवं श्री श्याम पालकी शोभायात्रा (चतुर्थ)

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देवाधीदेव महादेव के विधिवत रुद्राभिषेक से हुई जिसमें मंडल परिवार के पदाधिकारीगणों ने महादेव का आह्वान किया

बाबा श्याम के हृदयप्रिय दरबार व हृदय प्रिय दरबार में बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार देख समस्त भक्तगण मन्त्रमुग्ध हो उठे

भक्तिरस से सराबोर भजनों ने पूरे वातावरण को श्याममय कर दिया व पूरा प्रांगण “श्याम बाबा के जयकारों” से गूंज उठा

वाराणसी :- काशी नगरी में श्री श्याम दरबारी मंडल (काशी परिवार) द्वारा भक्ति,उल्लास और श्रद्धा के वातावरण के बीच फागुणोत्सव (पंचम) संग श्री श्याम पालकी शोभायात्रा का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | यह पावन आयोजन रथयात्रा महमूरगंज रोड स्थित श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम होटल के श्याम दरबार बैंक्वेट हॉल,प्रथम तल पऱ आयोजित किया गया |

रुद्राभिषेक
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः दस बजे देवाधीदेव महादेव के विधिवत रुद्राभिषेक से हुई जिसमें मंडल परिवार के पदाधिकारीगणों ने महादेव का आह्वान किया व उत्सव के सफलता हेतु प्रार्थना निवेदित किया | रुद्राभिषेक में मंडल के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर महादेव का अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया |

भजनों का प्रवाह
बाबा श्याम के हृदयप्रिय दरबार व हृदय प्रिय दरबार में बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार देख मानो समस्त भक्तगण मन्त्र मुग्ध हो उठे | बाबा के मनमोहक एवं अद्भुत श्रृंगार में स्नेहा अग्रवाल पत्नी श्याम मोहन अग्रवाल की विशेष भूमिका रही |

बाबा श्याम की ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ ही जयकारों की तीव्र ध्वनि ने वातावरण को श्याममय बनाते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया | फागुणोंत्सव के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़,राजस्थान से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक माहेश्वरी ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया | सभी भक्त झूमते गाते नाचते बाबा को रिझाते का माहौल अविस्मरणीय रहा | भक्तिरस से सराबोर भजनों ने पूरे वातावरण को श्याममय कर दिया व पूरा प्रांगण “श्याम बाबा के जयकारों” से गूंज उठा |

भंडारा
दोपहर बाद बाबा श्याम की आरती कर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तों ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया |

पालकी शोभायात्रा
समस्त प्रक्रियाओं की पूर्ति के पश्चात जिस क्षण का इंतजार समस्त भक्तों को थावह घड़ी आई | बाबा श्याम अपने दरबार से प्रस्थान कर पालकी की ओर अग्रसर हुए व बाबा की शाही सवारी पालकी की सवारी सज्ज हुई व बाबा यात्रा के लिए प्रस्थान करने को तैयार हुए | सायं पांच बजे बाबा श्याम की भव्य पालकी शोभायात्रा निकली | शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे डमरू दल ने समस्त क्षेत्र को बाबा के आगमन की सुचना दी,डीजे की धुन ने भक्तों के कदमों में थिरकन प्रदान की | सभी भक्त हाथों में निशान लिये काशी को श्याममय बनाते हुए श्याम मंदिर लक्सा पहुँचे | शोभायात्रा में सुसज्जित पालकी, निशान,पुष्पवर्षा और भक्ति संगीत के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था | श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर श्याम बाबा की भक्ति में लीन नजर आए | कार्यक्रम के दौरान निशान लेने वाले श्रद्धालुओं को निशान के साथ मिलने वाला भेंट भी प्रदान किया गया जिसे भक्तों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया | श्याम मंदिर में बाबा की शोभायात्रा को विराम दिया गया |

श्री श्याम दरबारी मंडल द्वारा आयोजित फागुणोत्सव व श्री श्याम पालकी शोभायात्रा आयोजन में अनुशासन, सेवा और व्यवस्थाओं की विशेष सराहना की गई | श्री श्याम दरबारी मंडल (काशी परिवार) के सेवादारों ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति,एकता और संस्कारों को मजबूत करते हैं | फागुणोत्सव एवं श्याम पालकी शोभायात्रा ने काशीवासियों को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया |

आयोजक समिति
श्री श्याम दरबारी मंडल अध्यक्ष अतुल अग्रवाल श्याम के दास,उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल,महामंत्री सौरभ अग्रवाल,
प्रभारी अभिषेक अग्रवाल,सहायक प्रभारी व कार्यकारिणी प्रमुख श्याम मोहन अग्रवाल,कार्यक्रम संयोजक शैलेश कुमार गुप्ता,इंद्रजीत गुप्ता,प्रशांत गणेरीवाला, रोहित केशरी शामिल रहे |

कार्यकर्तागण
मनीष अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,गौरव भरतिया,अनूप चटर्जी सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे |

विशेष उपस्थिति
उपसभापति श्री काशी अग्रवाल समाज दीपक अग्रवाल,प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जा.अ.महानगर अध्यक्ष उदयराज सिंह,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा काशी महानगर ओम तिवारी,नितेश अग्रहरि,मिलन केशरी, विवेक शंकर तिवारी,पूर्व अध्यक्ष द सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button