उत्तराखंड

दो गौशालाओं मे लगी आग से 7 गौवंशीय पशु जल कर हुए राख

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तरकाशी/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरशाली में दो गौशालाओं में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सात पशुओं की जान चली गई। आग की चपेट में आकर चार बड़ी गायें और तीन बछड़े पूरी तरह जलकर मारे गए।
ग्रामीण गिलवर सिंह और नोबर सिंह के अनुसार, आग लगने के बाद गौशाला में बंधे सभी पशु पूरी तरह जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पशुचिकित्सा टीम और राजस्व उप निरीक्षक कयार्क/सैंज को मौके पर भेजा है।
अब प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button