असम/गुवाहाटी

सशस्त्र सीमा बल, सीमांत गुवाहाटी द्वारा प्रायोजित 3 दिवसीय अंतर वाहिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सशस्त्र सीमा बल, सीमांत गुवाहाटी द्वारा प्रायोजित 3 दिवसीय अंतर वाहिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 12.12.2024 को क्षेत्रक मुख्यालय एवं 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ I क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I यह खेल प्रतियोगिता दिनांक 12.12.2024 से 14.12.2024 तक चलेगी जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रस्साकशी, एथलेटिक्स (100 मीटर, 5 किलोमीटर, 40 मीटर शटल ), चिनअप, पुश-अप, वर्टीकल रोप, लम्बी कूद, ऊँची कूद, गोला फ़ेंक इत्यादि खेलों का आयोजन किया जायेगाI इस खेल प्रतियोगिता में सीमांत गुवाहाटी, क्षेत्रक मुख्यालय बोगाईगाँव, रंगिया तथा इसके अंतर्गत आने वाली सभी वाहिनियों के महिला एवं पुरुष टीमें भाग लेंगीI प्रतियोगिता में कुल 155 खिलाड़ी भाग ले रहे हैंI सीमांत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन वर्तमान महानिरीक्षक, श्री सुधीर वर्मा का एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य बलकर्मियों के शारीरिक कौशल का विकास, मानसिक उत्थान, उनमें टीम भावना को विकसित करना तथा प्रतिभा खोज है I महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी ने अपने उद्घाटन भाषण में जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की खेल से शारीरिक शक्ति में वृद्धि के साथ – साथ अनुशासन एवं नैतिकता को भी बढ़ावा मिलता है I सैन्य बलों में खेल का विशेष महत्व है जो घर- परिवार से दूर ड्यूटी कर रहे बलकर्मियों के तनाव को कम करने एवं सामूहिक जीवन जीने की कला सिखाता है I इस अवसर पर श्री राजीव राणा, उप – महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया ने अपने वक्तव्य में महानिरीक्षक का स्वागत किया तथा इस पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया I कार्यक्रम के दौरान श्री बलराम सिंह जासवाल, उप-महानिरीक्षक, (प्रशासन) सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी, श्री अमित कुमार ठाकुर, उप-महानिरीक्षक, बोगाईगाँव, श्री दीपक सिंह, कमांडेंट 24वीं वाहिनी रंगिया की गरिमामयी उपस्थिति रही I

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button