उत्तराखंडखबरों की खबर

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुये घायलों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

पौड़ी पुलिस फिर बनी संकटमोचक

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुये घायलों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल सकुशल रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक 11.12.2022 को प्रातः समय लगभग 6:40 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से गुमखाल आने वाला वाहन संख्या UK12-TA-1182 (बोलेरो) देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना लैंसडाउन, चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचा ताथ कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि उक्त वाहन में 06 व्यक्ति सवार थे वह वाहन को दिल्ली से लकेर पाबौ जा रहा था। देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया।

1- सते सिंह पुत्र स्व0 कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वर्ष)।
2- पंकज सिंह पुत्र श्री भान सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-22 वर्ष)।
3- करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-52 वर्ष)।
4- श्रीमती राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी-चौरासी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।
5- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-60 वर्ष)।
6- सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी उपरोक्त (उम्र-55 वर्ष)।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button