दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहने और रहे सुरक्षित-आफ़ाक खान

दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहने और रहे सुरक्षित -आफ़ाक खान
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज ।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
चेकिंग अभियान में दोषपूर्ण नंबर प्लेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट ना लगाना एवं नाबालिगों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए गए, उक्त अभियान, पाल चौराहा, गोल कुआं चौराहा, तिर्वा क्रासिंग एवं सरायमीरा बस स्टैंड के पास चलाया गया, जिसमें 77 चालान किए गए।वही अभियान के दौरान यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अब प्रतिदिन बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों के और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की जाएगी।आटो , टैम्पो में ओवर लोडिंग पर भी कार्यवाही की जाएगी।इसलिए आम जनमानस से अपील की जाती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें और सुरक्षित रहें।


















