दीपक कुमार बजाज वाराणसी शतरंज एसोसिएशन के बने अध्यक्ष,तुषार सारस्वत बने महासचिव

वाराणसी में बढ़ेगा शतरंज का दायरा,35 से 70 स्कूलों को जोड़ने का लिया संकल्प ||
शतरंज खिलाड़ियों के लिए कोचिंग व आर्बिटर कैंप होंगे आयोजित – ए.के. रायजादा ||
वाराणसी शतरंज संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का स्वागत,भविष्य की योजनाओं पर मंथन ||
राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं तलाशने वाराणसी पहुंचे ए.के.रायजादा ||
वाराणसी :- वाराणसी शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल आर के ग्रैंड में एक आम सभा का किया गया आयोजन | इस सभा में नव निर्वाचित महासचिव ने पदाधिकारियों के चयन, भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की | दीपक बजाज ने अपने संबोधन में घोषणा की कि वाराणसी में उच्च स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी | श्री बजाज ने जानकारी दी कि शतरंज में रुचि रखने वाले स्कूलों में शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे | वर्तमान में वाराणसी शतरंज संघ से लगभग 35 स्कूल जुड़े हुए हैं जिन्हें आगामी वर्ष में बढ़ाकर 70 करने का संकल्प लिया गया है |
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया | सभा के संरक्षक आर.के.चौधरी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आवश्यक प्रयास जारी रखे जाएंगे | सभा में लखनऊ से पधारे यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव एवं अखिल भारतीय शतरंज संघ (आल इंडिया चेस फेडरेशन ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.के.रायजादा का स्वागत किया गया | ए.के.रायजादा एसोसिएशन के अनुरोध पर वाराणसी में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं को तलाशने आए हैं और इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे | श्री रायजादा ने खिलाड़ियों के लिए आवश्यक राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग कैंप और आर्बिटर कैंप के आयोजन की भी घोषणा की | सभा में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को विशेष आयोजन कर के सम्मानित किया जाएगा | अंत में एक नए भविष्य की संकल्पना के साथ इस सभा का समापन हुआ |
नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
(1)- संरक्षक आर के चौधरी |
(2)- अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज |
(3)- वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार |
(4)- उपाध्यक्ष शम्स तबरेज शम्पू |
(5)- महासचिव तुषार सारस्वत |
(6)- कोषाध्यक्ष चंचल कुमार गांगुली |
(7)- संयुक्त सचिव दिनेश |


















