वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मानव रक्त फाउंडेशन ने आयोजित किया रोजा इफ्तार व होली मिलन समारोह,दिया भाईचारे का संदेश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में रोजा इफ्तार और होली मिलन कार्यक्रम, एकता और प्रेम का दिखा संदेश ||

मानव रक्त फाउंडेशन के कार्यक्रम में गूँजा भाईचारे का संदेश,रोजा इफ्तार व होली मिलन साथ-साथ ||

नफरतों के खिलाफ मोहब्बत की मुहिम जारी रहेगी अधिवक्ता अब्दुल्लाह बिन गफर ||

रोजा इफ्तार व होली मिलन समारोह में जुटे शहर के बुद्धिजीवी, दिया सौहार्द का संदेश ||

वाराणसी :- मानव रक्त फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को रोजा इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया |

इस अवसर पर मानव रक्त फाउंडेशन के सचिव एवं अधिवक्ता अब्दुल्लाह बिन गफर ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं,मशहूर शायरों व कवियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना उन्होंने कहा कि मानव रक्त फाउंडेशन सदैव समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा और एकता को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहा है ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं |

अधिवक्ता अब्दुल्लाह बिन गफर ने कहा कि हमारी आपसी भाईचारे और प्रेम की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी | नफरतों के खिलाफ यह एक सकारात्मक जंग है उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि “नफरतों से कह दो कि मोहब्बतों ने तुम्हें हारने की ठान ली है और यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा |

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और रोजा इफ्तार में शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द,भाईचारे और एकता का संदेश दिया |

उक्त अवसर पर पूर्व महामंत्री सेंटर बार संजय सिंह दाढ़ी,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश भारती,वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद नदीम साहब, एडवोकेट सत्येंद्र,एडवोकेट अंकित फादर,आनंद फादर,मजनू मुनिजा, रफी खान,जागृति रही,हाजी इश्तियाक,मास्टर साहब सरफराज, मास्टर शहाबुद्दीन,कांग्रेस नेता फसत हुसैन बाबू,फिरोज अली खान,सरफराज साहब,जुबेरा दिल, शाहिद सर,इशरत उस्मानी,पार्षद हाजी ओकास अंसारी,फादर प्रवीण प्रेरणा और कला मंच के भारत भूषण यादव,जुनैद कबीर हाफिज, अहमद आज़मी,निजाम बनारसी, अजफर बनारसी,शमीम गाजीपुर, कुंवर सिंह,कुंवर अतुल जायसवाल, एडवोकेट अनवर जमाल,एडवोकेट सुरेंद्र शरण,एडवोकेट दिनेश सहित इत्यादि लोग शामिल हुए ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button