बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

थाना मंडावली: पुलिस परिवार द्वारा मोटा महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK
“खबर वही जो हो सही”

थाना मंडावली: पुलिस परिवार द्वारा मोटा महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन

आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत स्थित मोटा महादेव मंदिर परिसर में पुलिस परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा एवं सामाजिक समर्पण का भाव प्रदर्शित करते हुए जनपद के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण में सेवा प्रदान करना एवं पुलिस-जन सहभागिता को और सशक्त बनाना रहा।

🙏 AIRA NEWS NETWORK – खबर वही जो हो सही

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button