मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

तिरंगा रैली में महिलाओं का उमड़ा जन-सैलाब प्रेरणादायक, मातृशक्ति के जज्बे को सलाम-जिलाधिकारी।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

तिरंगा रैली में महिलाओं का उमड़ा जन-सैलाब प्रेरणादायक, मातृशक्ति के जज्बे को सलाम-जिलाधिकारी।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई ’’हम वतन-हम नाम है, जो करे इनको जुदा, मज़हब नहीं- इल्जांम है’’ जैसे राष्ट्रभक्ति गीतों से गूंजती सदाएं, भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंजता वातावरण, हजारों की संख्या में हाथों में देश की आन-बान-शान तिरंगा लहराती महिलाओं का हुजूम आजादी के अमृत महोत्सव समापन समारोह के तीसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर से जन-सामान्य में जागरूकता लाने के उद्देश्य से निकली तिरंगा रैली को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, परियोजना निर्देशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तो ऐसा लग रहा था कि आधी आबादी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम को मनाने के लिए उमड़ पड़ी, कलैक्ट्रेट से लेकर जेल चौराहा, ईसन नदी पुल से राधा रमन रोड का पूरा क्षेत्र तिरंगामय दिख रहा था, राष्ट्रभक्ति के गूंजते तराने, महिलाओं द्वारा देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों पर आधारित स्लोगन तिरंगा रैली में आकर्षण का केन्द्र बने हुये थे।
विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विगत 01 वर्ष से नियमित रूप से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, अमृत महोत्सव के समापन समारोह का आगाज़ दि. 09 अगस्त से हो चुका है, तब से लेकर दि. 16 अगस्त तक जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रतिदिन मिट्टी को नमन्, वीरों को वन्दन के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने कहा कि स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए हमारे पूर्वजों ने जो यातनाएं झेलीं, हंसते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, उन सबकी जानकारी युवाओं को हो, आजादी के बाद से लेकर अब तक देश में हुए सर्वांगीण विकास के बारे में युवा जाने इसके लिए केंद्र-प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह पर ’’मेरी माटी-मेरा देश’’, ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान संचालित किया, इसके तहत प्रतिदिन देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कराने की रूपरेखा तैयार की गई, जन-सामान्य को इस अभियान से जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरों तक निरंतर स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों, स्वच्छता ग्रहियों आदि के माध्यम से रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी लोग बिना किसी भेद-भाव के इस अभियान का हिस्सा बनें, 13, 14 एवं 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने ग्राम्य विकास विभाग के तत्वाधान में मातृ शक्ति द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रैली में महिलाओं ने पूरे उत्साह, उमंग के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई है। उन्होंने कहा कि जनपद में 09 अगस्त से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक स्कूली बच्चों द्वारा जन-जागरूकता रैली आयोजित की जा रही है, आज मुख्यालय स्तर पर आयोजित रैली में विभिन्न कस्बों, ग्रामों से उमड़ा स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की महिला लाभार्थियों का जन-सैलाब इस बात का गवाह है कि जनपद का प्रत्येक नागरिक आजादी के इस अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पूरे मनोयोग से कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है, प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी ने इस अभियान को जनांदोलन का रूप दिया है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता ट्यूबेल नेकीराम, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसी राम सहित रैली में प्रतिभाग महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button