स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

चेतना के माध्यम से अब स्वास्थ्य विभाग को जाएगा चेताया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चेतना के माध्यम से अब स्वास्थ्य विभाग को जाएगा चेताया
स्योहारा)”चेतना”समाजिक संस्थान नगर स्योहारा में हेपेटाइटिस बी और सी के रोगियों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताते हुए रोगियों के इस जानलेवा रोग से छुटकारा दिलाने के लिये कमर कस ली है!हांलाकि इस सम्बंध कल बुधवार को चेतना के अध्यक्ष संस्थापक आरिफ हसन ज़ैदी तथा महासचिव अनुराग भटनागर ने मुरादाबाद मण्डल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख श्री दिनेश कुमार से मुलाक़ात करके इस जानलेवा बीमारी और इसकी महँगी चिकित्सा से अवगत कराते हुए इसकी रोकथाम जाँच किट्स तथा जनपद के अस्पताल मिलने वाली इस रोग सभी ओषधि नगर के सामुदायिक केंद्र में उपलब्ध करने की ज़ोरदार माँग की! तथा इसी माह के अंत तक “चेतना” द्वारा आयोजित प्रस्तावित चिकित्सा शिविर में हेपेटाइटिस बी व सी की जांच तथा इस रोग से पूर्ण रूप से मुक्ति मिलने तक रूप रेखा तैयार की जायेगी इसके अलावा इस शिविर का उदघाटन के लिए चिकित्साएवं स्वास्थ्य अपर निदेशक दिनेश कुमार को आमंत्रित किया गया है!”चेतना” संस्थान के अनुसार इस महत्वकांक्षी चिकित्सा शिविर का उदघाटन अपर निदेशक और नगर प्रमुख समाज सेवी और चिकित्सक डॉ0 मनोज वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना प्रस्तावित है!उधर ” चेतना’ के अध्य्क्ष और महासचिव ने अपनी संस्थान के अति महत्वाकांक्षी रोशन दिमाग़ हाफिज़ शमशाद अली,डॉ0 लाईक ज़ाहिर,संजय जैन फ़हीम अहमद चांद शेख अली आरिफ, मोहित शर्मा,पवन चौहान ,अमीन अहमद,सुरेन्द अरोड़ा, अकरम अंसारी ,डॉ0 तारीक़ रज़ा, असजद चौधरी, जमाल शेख ,सी सी सिंह, गौरव गुप्ता,निकेश भटनागर समेत नगर के सभी समाज के प्रति उदासीनता और उच्चतम सुँदर विचार रखने वालों शहरियों से इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में जुट जाने का आह्वान किया है!

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button