डोर टू डोर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ: एसडीएम ने बैठक कर दिया निर्देश, 21 अगस्त तक चलेगा अभियान

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
बिजनौर / चांदपुर । डोर टू डोर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की शुरुआत चांदपुर में की गई है। उपजिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी द्वारा सभी बीएलओ की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया है। बीएलओ डोर टू डोर जाकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्तियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करेंगे। मृतक व दूसरे स्थान चले गए व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र निरस्त करेंगे। डोर टू डोर जाकर मतदान पहचान पत्रों का सत्यापन किया जायेगा।
उपजिलाधिकारी चांदपुर द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। डोर टू डोर सत्यापन कार्यक्रम 21 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें नये व्यक्तियों जिन्होंने 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष आयु पूर्ण कर ली उनका फॉर्म 6 भरकर मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। जो मतदाता मृतक हैं या स्थाई तरीके से दूसरे स्थान पर चले गए हैं उनका फॉर्म 7 भरकर मत निरस्त किया जाएगा।
एसडीएम चांदपुर रितु रानी ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि 21 जुलाई से एक महीने तक तक डोर टू डोर जाकर सर्वे कर रजिस्टर में सभी मतदाताओं का सत्यापन करें। जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है उनका फार्म 6 भरकर उनको मतदाता के रूप में पंजीकृत करें। जो मतदाता मृतक हैं या स्थाई तरीके से दूसरे स्थान पर चले गए हैं उनका फार्म 7 भरकर मत निरस्त करें।


















