एडीजी-डीआईजी ने पुलिस अफसरों के साथ की मीटिंग, आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपराधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
बिजनौर । एडीजी व डीआईजी ने पुलिस लाइन बिजनौर में पुलिस अफसरों व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर आगामी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और शांति भंग करने वाले के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। दरअसल एडीजी बरेली जोन पीसी मीना और डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचे। दोनों अफसरों ने बिजनौर जिले के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान एडीजी ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें। शांति भंग करने वालों को कतई बक्शा न जाए। सोशल मीडिया पर नजर रखने और महिला संबंधित अपराधों में सख्ती से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। दोनों अफसरों ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, आगामी मोहर्रम-2023 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने की तैयारियों, अपराध नियन्त्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी त्योहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में धर्म गुरुओं/व्यापारियों/जनप्रतिनिधियों व पुलिस के रिटायर कर्मियों के साथ मीटिंग कर सामंजस्य स्थापित करने व मोहर्रम पर्व को देखते हुए सतर्क दृष्टि रखे जाने को पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किये जाने एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए क्यूआरटी टीम का गठन करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर सतर्क निगाह रखते हुए भड़काऊ पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों पर विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने, ताजिये ले जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए ।


















