बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़

कोटावाली नदी के रपटे पर तैनात किए पुलिसकर्मी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

बिजनौर/ भागूवाला। कोटावाली नदी रपटे पर रोडवेज बस फंसने की घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सीओ के निर्देश पर नदी रपटे के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। सीओ ने पुलिसकर्मियों को कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने पर रपटे से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी के उफान में शनिवार को नदी रपटे से गुजर रही 43 यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई थी। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद बस और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला था। बस फंसने की घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मंडावली थाने को कोटावाली नदी रपटे पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button