करनाल-हरियाणा

डी-प्लान का पैसा न हो लैप्स,कार्यकारी एजेंसियां समय पर करवाएं विकास कार्यों को पूरा:उपायुक्त अनीश यादव।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोर्ट :-सुमरिन योगी
करनाल (हरियाणा)

डी-प्लान का पैसा किसी भी सूरत में न हो लैप्स, कार्यकारी एजेंसियां समय पर करवाएं विकास कार्यों को पूरा : उपायुक्त अनीश यादव।

जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 12 करोड़ 22 लाख 36 हजार रुपये के विकास कार्यों को करवाने की दी स्वीकृति, विधायक रामकुमार कश्यप, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।
करनाल 29 जून, उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि डी-प्लान स्कीम के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों को कार्यकारी एजेंसियां निर्धारित समयावधि में विकास कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। डी-प्लान का पैसा किसी भी सूरत में लैप्स न होने दें। जैसे ही स्वीकृत विकास कार्यों की सूची संबंधित एजेंसी के पास पहुंचती है, तुरंत विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार करके कार्य को शुरू करवाएं। दिसम्बर माह तक अधिकांश कार्य हरसंभव पूरे करवाए जाएं और इनके बिलों की अदायगी भी समय पर करवाना सुनिश्चित करें तथा कार्य पूर्ण होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में भेजें ताकि केन्द्र सरकार से डी-प्लान में विकास कार्यों के लिए और पैसे की मांग की जा सके।
उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, मेयर रेनू बाला गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, एसडीएम इंद्री डा. आनंद कुमार, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, एसडीएम असंध मनदीप कुमार, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डी-प्लान के परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार, सहायक अमित कुमार, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, पंचायती राज, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता व नगर पालिकाओं के एमई तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि डी-प्लान का पैसा विकास कार्यों पर जनसंख्या के आधार पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में खर्च किया जाता है। इस योजना के तहत जन प्रतिनिधियों की सिफारिश को मद्देनजर रखते हुए संबंधित विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सूची को स्वीकृति प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि डी-प्लान के तहत वर्ष 2022-23 के लिए कुल 23 करोड़ 75 लाख 14 हजार रुपये एलोकेशन हुई। इसमें से 11 करोड़ 52 लाख 78 हजार रुपये की राशि पिछले वर्ष के विकास कार्यों की अदायगी की जानी है तथा शेष 12 करोड़ 22 लाख 36 हजार रुपये की राशि के विकास कार्य वर्ष 2022-23 में करवाए जाएंगे। इस वर्ष सामान्य घटक में 7 करोड़ 26 लाख 33 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 2 करोड़ 17 लाख 90 हजार रुपये की राशि शामिल है। इसी प्रकार एससी व एसपी घटक में करीब 4 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है इनमें 3 करोड़ 47 लाख 22 हजार रुपये ग्रामीण क्षेत्र तथा 1 करोड़ 39 लाख 81 हजार रुपये की राशि शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त राशि को जिला के सभी ब्लॉक, नगर पालिकाओं तथा नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए शीघ्र ही आबंटित कर दिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button