जिला सांख्यिकीय कार्यालय, करनाल में 16वां राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया

रिपोर्ट:-सुमरिन योगी
करनाल (हरियाणा)
करनाल 29 जून, जिला सांख्यिकीय कार्यालय, करनाल में 16वां राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया गया। जिला सांख्यिकीय अधिकारी करनाल निर्मल कुमार ने प्रो0 प्रशांत चन्द्र महालनोबिस की जन्म वर्षगांठ व उनके द्वारा सांख्यिकीय एवं आर्थिक योजना के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की याद में मनाए जा रहे सांख्यिकीय दिवस पर दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए बताया कि पिछले वर्षों की भांति राष्ट्र आज 16वां सांख्यिकीय दिवस मना रहा है।
प्रो0 पी0 सी0 महालानोबीस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला सांख्यिकी अधिकारी, करनाल ने बताया कि इनका जन्म कलकत्ता 29 जून, 1893 को हुआ था। उन्होंने सन 1912 में प्रेसीडेंसी कालेज से भौतिकी विषय में आनर्स किया और उच्च शिक्षा के लिए लन्दन जाकर कैंब्रिज में दाखिला लिया और भौतिकी और गणित दोनो विषयों में डीग्री हासिल की। महालानोबीस का सबसे बडा योगदान उनके द्वारा शुरू किया गया सैम्पल सर्वे की संकल्पना है जिसके आधार पर बडी बडी नीतियां और योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बताया कि प्रो0 पी0 सी0 महालानोबी एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे। उन्होंने द्वितीय पंच-वर्षीय योजना के मसौदे को तैयार किया। उन्हे महालनोबिस दूरी के लिए भी जाना जाता है। जो उनके द्वारा सुझाया गया एक सांख्यिकीय माप है। प्रो0 साहब वर्ष 1955 से लेकर 1967 तक प्लांनिग कमीशन के सदस्य भी रहे व भारत सरकार द्वारा 1968 में उन्हें पद््म विभूषण से अलंकृृत किया गया। भारत सरकार द्वारा इन्हे पद्म विभुषण से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स.जि.स.अ. प्रवीन कुमार, रणबीर सिंह, इस्ताक मोहम्मद राज सिंह, सहायक, ममता रानी, कर्लक, व गोपाल कृष्ण, वकील डी.ई.ओ./जे.एफ.आई, कोमल रानी व समशेर सिंह आदि भी उपस्थित थे।




























