डीएम उमेश मिश्रा व एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल
तहसीलदार धामपुर गोपेश तिवारी सीओ अफजलगढ़ सर्वम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी आवारा पशु सडक़ों पर दिखाई नहीं देना चाहिए। किसानों और आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वही अवारा पशुओं के मालिकों चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कोतवाली अफजलगढ़ प्रांगण में बृहस्पतिवार को तहसीलदार धामपुर गोपेश तिवारी और सीओ सर्वम सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बीडीओ रवि प्रकाश सिंह,कोतवाल मनोज कुमार सिंह,क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह,चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,प्रधान संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। तहसीलदार धामपुर गोपेश तिवारी ने कहा कि ब्लाक अफजलगढ़ में आवारा पशुओं की समस्या को हम सबको मिलकर खत्म करना है। इस समस्या का निदान यह होना चाहिए सभी आवारा पशु गोशालाओं में ही रहे। किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पशु आपके और हमारे है जब तक पशु हमें दूध देता रहते हैं तो वह हमारे पास रहता है दूध ना देने पर उसे सड़क पर छोड़ दिया जाता है। उन पशु मालिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस अवसर पर सीओ सर्वम सिंह ने कहा कि किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। सभी को मिलकर इस परेशानी का निस्तारण अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करना होगा। और जो लोग आवारा पशुओं को सड़क पर छोड़ चले जाते हैं उन लोगों के पुलिस को सूचना दी और चिन्हित कर पुलिस अपना काम करेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में ग्राम प्रधानों को जगह जगह बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक करने की हिदायत दी गई। इन बैठकों में पंचायत सचिवों को आवश्यक रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह, बीडीओ रवि प्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधानों सहित गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार अफजलगढ़ अजय कुमार के आलावा प्रधान संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान,डॉ धीरेन्द्र सिंह, प्रधान कपिल कुमार,रईस एडवोकेट, प्रधान तलविंदर सिंह, रिजवान अहमद, सचिव राजकुमार,नौबाहर सिंह, इरफान अली मंसूरी,लेखपाल बेनी राम सिंह, संजय कुमार, वकील अहमद,मेहर आलम एडवोकेट तथा प्रधान कैलाश चौधरी आदि उपस्थित रहे।


















