ठंड व बारिश में भी ड्यूटी पर मुस्तैद सिपाही से एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने मिलाया हाथ

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
चमोली। आरक्षी को अच्छी ड्यूटी करने पर मिला इनाम बेहतरीन इंसान एक सर्वश्रेष्ठ अधिकारी की यही होती है पहचान जहां भी जाते हैं अपनी उस जिले में छाप छोड़ जाते हैं जनपद चमोली में आज भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को लोग याद करते हैं उनके कार्य की सराहना की जाती है उसी प्रकार अब जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी देखने को मिल रहा है अपने विभाग में कार्य करने वालों की हौसला अफजाई दिल खोलकर करती हूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेताचौबे दिनांक 14.11.2022 सायं जब अपने कार्यालय से आवास के निकली, जैसे ही कोतवाली पौड़ी तिराहे पर पहुंची तो उनकी नज़र बारिश व ठंड के मौसम में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे आरक्षी मासंतु लाल पर पड़ी, एसएसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी से उतर कर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मासंतू लाल से हाथमिलाकर हौसला अफजाई करते हुए उक्त जवान को नकद पारितोषिक से सम्मानित किया।


















