कन्नौज-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती बच्चों को बांटा मिष्ठान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज से दीपसिंह

कन्नौज । आधुनिक भारत के निर्माता महान स्वप्न दृष्टा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म दिवस तथा “बाल दिवस” रूप में दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय बड़ा बाजार कन्नौज में बड़े धूमधाम से मनाया गया l उसके उपरांत पंडित नेहरू को याद करते हुए सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने “गोमती प्राथमिक विद्यालय मकरंद नगर कन्नौज” में पहुंचकर सभी बच्चों को बिस्कुट एवं मिष्ठान वाटे और अपने युगपुरुष नेहरू को याद किया l
जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिला प्रवक्ता शमशाद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष तारीक बशीर , जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ,पूर्व जिला अध्यक्ष एआईसीसी पूर्व सदस्य किरण वर्मा ,किसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष एहसान उल हक ,पूर्व सभासद राजेश दिवाकर, कार्यालय प्रभारी प्रदीप केलकर , किसान जिला उपाध्यक्ष मनोज दुबे ,युवा जिला महामंत्री इमरान अली आदि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की lकार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे ,पूर्व जिला प्रवक्ता शमशाद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर, ने जिला कमेटी में कुछ लोगों द्वारा कुछ दिनों से चल रही अनुशासनहीनता पर विचार विमर्श कर जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे वरिष्ठ प्रशासनिक उपाध्यक्ष अविनाश दुबे से कार्रवाई करने की मांग की जिस पर जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे और जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे ने 5 दिन के अंदर अनुशासन हीन कार्यकर्ताओं पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया lमौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कन्नौज नगर पालिका चेयरमैन में संभावित प्रत्याशी के रूप में पूर्व सभासद राजेश दिवाकर को माला पहनाकर उन्हें चुनाव का लड़ाने का एलान किया । उसके पश्चातमौजूद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्राप्त सूचना के आधार पर अनुसूचित जनजाति के चेयरमैन रामभरोसे कमल के बड़े भाई रामप्रसाद कमल के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किया वही कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button