बिजनौर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबरशहर
वेंडरों को डिजिटल लेनदेने की जानकारी देने के लिए केम्प का किया आयोजन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना । नगर पालिका परिषद नगीना के कार्यालय में पीएम सब निधि योजना के तहत ऋण प्राप्त कर चुके वेंडरों के लाभार्थियों व दैनिक व्यापारियों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में मौजूद वेंडरों व्यापारियों को डिजिटल लेनदेन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया व समझाया गया कि किस प्रकार आप डिजिटल लेनदेन के सकते हैं। कैम्प में पंजाब नेशनल बैंक से आए अधिकारी ने सभी व्यापारियों वेंडरों डिजिटल लेनदेन करने के बारे में डेमो के माध्यम से भी समझाया और सबसे डिजिटल लेनदेन करने की अपील की। इस मौके पर वेंडरों व्यापारियों के अलावा नगर पालिका स्टाफ से ईओ राजकुमार, लिपिक मदनपाल सिंह, मुनीर अहमद जैदी, इक्तेदार ज़ैदी, आदि की मौजूद रहे ।







