ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल,जिला अस्पताल रेफर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल,जिला अस्पताल रेफर
मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
मैनपुरी/बेवर– जनपद मैनपुरी के
थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत बेवर से बाजार कर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को बेवर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लक्ष्मणपुर निवासी श्यामसुंदर बुधवार को शाम सात बजे बाइक द्वारा बेवर बाजार से वापस घर लौट रहा था जैसे ही वह अपने गाँव के रास्ते जोगा मोड़ के निकट पहुंचा तभी ट्रक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेवर अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया वहीं ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


















