नगर पंचायत में कोतवाली बनाने को लेकर विधायक व सांसद को सौपा ज्ञापन।

नगर पंचायत में कोतवाली बनाने को लेकर विधायक व सांसद को सौपा ज्ञापन।
छिबरामऊ/ कन्नौज।(दीप सिंह) तहसील अंतर्गत सिकंदरपुर नगर पंचायत में थाना बनाने को लेकर,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने कन्नौज भाजपा सांसद व विधायक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा ।
उपाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंप कर नगर पंचायत सिकंदरपुर में थाना बनाने को लेकर वार्ता की उन्होंने कहा की सरकार द्वारा नगर पंचायत सिकंदरपुर में थाना प्रस्तावित है लेकिन थाना अकबरपुर में बनने जा रहा है आगे उन्होंने बताया कि अकबरपुर से छिबरामऊ थाने की दूरी 4 से 5 किलोमीटर है सिकंदरपुर नगर पंचायत का बड़ा क्षेत्रफल होने से सरकार द्वारा सिकंदरपुर में थाना प्रस्तावित किया गया था और जब उपाध्यक्ष को मालूम हुआ कि थाना अकबरपुर में बनने जा रहा है जिसको लेकर कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक तथा विधायक अर्चना पांडे से मुलाकात कर नगर पंचायत सिकंदरपुर में थाना बनाया जाए सिकंदरपुर में सरकारी जमीन काफी पड़ी हुई है जिसमें थाना बनने में कोई समस्या नहीं होगी ।


















